ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी आत्मकथा ‘A Century is Not Enough’ में क्रिकेट से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया । सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में लिखा कि काश उनकी 2003 की वर्ल्ड कप टीम में धोनी होते । ये किताब 25 फरवरी को रिलीज हुई है ।
पहले से ही धोनी से प्रभावित था- गांगुली
गांगुली ने धोनी के बारे में अपनी किताब में लिखा है कि उन्होने हमेशा एक ऐसे खिलाड़ी की तलाश की जो दवाब में भी स्थिर रहे और जिसमें मैच का रुख बदलने की क्षमता हो । गांगुली ने लिखा कि धोनी उनकी नजरों में 2004 में आए वो नैचुरल तरीके से इस सोच पर फिट बैठते थे । गांगुली ने कहा कि वो पहले दिन से ही धोनी से प्रभावित थे।


