गुरुग्राम: जमालपुर चौक पर सड़क हादसा, 5 लोगो की दर्दनाक मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: साइबर सिटी के जमालपुर चौक पर एक बार फिर रफ्तार के कहर ने 5 लोगो की जिंदगी लील कर दी । हादसा कल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: साइबर सिटी के जमालपुर चौक पर एक बार फिर रफ्तार के कहर ने 5 लोगो की जिंदगी लील कर दी । हादसा कल देर रात का है जब बेकाबू ट्रेलर पहले गाडी से टकराया ओर फिर आगे चल रही दो बाइक को जोरदार टक्कर मरता हुआ आगे निकल गया । हादसे में तीन लोगो की मौत मौके पर ही हो गयी जबकि 2 की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई बताई जा रही है । पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है ।

वही इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि बाइक सवार दोनों युवक मोलहेड़ा के बताए जा रहे है । वही जमालपुर चौक के स्थानीय लोगो की माने तो ट्रेलर चालक काफी तेज था और उल्टी दिशा से भी आ रहा था । ट्रेलर चालक ने पहले वैगनआर गाड़ी को टक्कर मारी जिसमे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत व दो बाइक सवार अन्य की मौत हो गयी । बहरहाल गुरुग्राम पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है ।
गुरुग्राम जमालपुर चौक पर सड़क हादसा

बेकाबू ट्रेलर ने मारी 2 कार और बाइक को टक्कर

5 लोगो की दर्दनाक मौत

घायलों को मानेसर के निजी अस्पताल में करवाया गया भर्ती

ट्रेलर चालक मौके से फरार

पुलिस मौके पर मामले की जांच में जुटी

Watch Video

https://youtu.be/LnpkzkzK-gY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *