ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से मनोहर सरकार की ओर से शुरू सक्षम योजना टांय-टांय फिस होती नजर आने लगी है | जिसके चलते युवाओं को रोजगार पाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं | लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही | जिससे युवाओं में सरकार और अधिकारियों के प्रति भारी रोष है |
रोजगार के लिए युवा खा रहे धक्के
इसीके चलते दर्जनों युवा इकट्ठे होकर जिला सचिवालय पहुंचे और डीसी से मुलाकात की | तो वहीं डीसी ने उन्हें जल्द ही उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया


