ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत के बाद उनके परिजनों को उनके पार्थिव शव को भारत ले जाने के लिए काफी लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।

करीब 64 घंटे के इंतजार के बाद आखिरकार श्रीदेवी का पार्थिव शरीर भारत आने के लिए रवाना हो गया है। जानकारी अनुसार श्रीदेवी का पार्थिव शरीर को लेप लगने की प्रक्रिया पुरी हो चुकी है।
जिसके बाद परिजन श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को ताबूत में रखकर भारत आने के लिए रवाना हो चुके है। कहा जा रहा है कि बुधवार को दोपहर तक ही उनका अंतिम संस्कार होगा।
श्रीदेवी के आखिरी दर्शन के लिए उनको मुबंई स्थित भाग्य बंगले में लाया जाएगा। श्रीदेवी के आखिरी दर्शन के लिए उनके परिवारवाले, बॉलीवुड जगत के सितारें आदि शामिल होगें।


