ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बिहार समेत दुनिया के कई देशो में बोली जाने वाली भोजपुरी भाषा की मिठास का जादू हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी पर भी चल गया है । एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहली बार पटना पहुंची सपना चौधरी ने कहा, भोजपुरी भाषा में काफी मिठास है । सपना ने कहा कि वो भोजपुरी सीख रही हैं । उन्होने कहा कि भोजपुरी सीखने में उन्हें काफी मजा भी आ रहा है ।
भोजपुरी भाषा में काफी मिठास है- सपना
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। पहले बिग बॉस फिर बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर्स के बाद हाल ही में फिल्म वीरे की वेडिंग का उनका गाना हट जा ताऊ लोगों की जुबां पर चढ़ चुका है।


