1984 सिख कत्लेआम: टाइटलर ने जीके को भेजा लीगल नोटिस, जीके का कहना टाइटलर को अदालत में देखेंगे

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 1984 सिख कत्लेआम के आरोपी जगदीश टाइटलर ने दिल्ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनजीत सिंह जीके को लीगल नोटिस भेजा है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 1984 सिख कत्लेआम के आरोपी जगदीश टाइटलर ने दिल्ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनजीत सिंह जीके को लीगल नोटिस भेजा है। जिसमें उन्होने कहा है कि गृहमंत्री को उनके खिलाफ गुमराह किया है।

jagdish tytler

जिस कारण उन्होने शिरोमणी अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, सुखदेव सिंह ढींढसा नरेश गुजराल, प्रेमसिंह चंदूमाजरा और मनजीत सिंह जीके के खिलाफ नोटिस भेजा। साथ ही 7 दिन के अंदर अंदर मांफी मांगने को भी कहा है।

manjit singh gk

जिस पर मनजीत सिंह जीके ने करारा जवाब देते हुए कहा कि वो उनसे मांफी नहीं मांगेगे और ना ही किसी नोटिस का जवाब देंगे। जगदीश टाइटलर को जो करना है वो कर सकता है। उनको अदालत में ही देखेंगे। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि टाइटलर ने मानहानि का नोटिस भेजा है पर उनका तो कोई मान ही नहीं है जिसकी हानि हो।

jagdish manjit

उस व्यक्ति का मान बिल्कुल भी नहीं होगा जिसने 100 सिखों को मार दिया हो। गौरतलब हैकि मनजीत सिंह जीके ने एक वीडियों शेयर की थी जिसमें टाइटलर ने कबुल किया था कि उसने 100 सिखों का कत्ल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *