‘वीरे दी वेडिंग’ के साथ करीना की वापसी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: तैमुर अली खान के जन्म के बाद करीना कपूर खान इस जून में फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: तैमुर अली खान के जन्म के बाद करीना कपूर खान इस जून में फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं हैं । करीना के फैंस को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा है । लेकिन बता दें, करीना अब बैक टू बैक धमाका करने वाली हैं ।

अजय के साथ ‘आपला मानुष’ के रीमेक में भी करेंगी काम !

वीरे दी वेडिंग के बाद करीना ने कोई फिल्म साइन नहीं की थी । लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन की मराठी फिल्म ‘आपला मानुष’ के हिंदी रीमेक में करीना कपूर नजर आ सकती हैं । फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर करेंगे और उन्होंने फिल्म को लेकर करीना से कई दफा मुलाकात भी की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *