फतेहाबाद: शादी में भात ना भरना पड़ा महंगा, भांजे ने चलाई मामा पर गोली

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फतेहाबाद से एक छोटी सी बात को लेकर अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक मामा ने भात नहीं भरा तो भांजों ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फतेहाबाद से एक छोटी सी बात को लेकर अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक मामा ने भात नहीं भरा तो भांजों ने उसको गोली मार दी। फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद घायल मामा पुलिस-पुलिस चिल्लाता रहा, लेकिन काफी देर बाद मीडिया के फोन करने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फतेहाबाद में बीघड़ रोड पर विश्वकर्मा मंदिर के पास दो युवकों ने अपने मामा पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में मामा को पैर में गोली लगी। घटना से आसपास हड़कंप मच गया और आरोपी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल हुए रामकुमार मौके पर पुलिस-पुलिस चिल्लाता रहा लेकिन काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। हालांकि मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने खुद एसएचओ को कई बार फोन किए लेकिन बावजूद इसके भी सिटी थाना एसएचओ ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद घायल शख्स को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बाद में पुलिस ने घायल से घटना की जानकारी ली।

अस्पताल में भर्ती राम कुमार ने बताया कि कुछ लोग जबरन उसके घर में घुस आए और उसे व उसकी पत्नी को बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर छीन ली और उसपर फायर करना शुरू कर दिया। जिससे बचते हुए उसके पांव में गोलियां लगी और उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की जांच में जुटे सिटी थाना एसएचओ सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि रामकुमार पर उसके भांजों ने हमला किया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि हमलावर युवकों का अपने मामा रामकुमार से भात ना भरने को लेकर विवाद था। इसी के चलते आरोपियों ने रामकुमार पर फायरिंग की। एसएचओ ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और केस दर्ज कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद घायल मामा पुलिस-पुलिस चिल्लाता रहा, लेकिन काफी देर बाद मीडिया के फोन करने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Watch Video

https://youtu.be/A90b7Gwqrsc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *