ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बजुर्ग मां को भरोसा था शायद ,कि बढापे में बेटे का चेहरा अगर उसके सामने रहेगा तो शांति की मौत मर सकेगी । बेटियों को विश्वास था कि हमारा पिता जिस भी परिस्थिति में होगा । हमारे चेहरे से कभी मुस्कान घायब नहीं होने देगा । जिनकी रो रो कर सूख चुकी आंखों से चेहरे का रुखापन और मुंह का सूख चुका पानी यही बयान कर रहा है कि अब बाप का साया सिर पर नहीं है, और उनकी दुनिया सूखा रेगिस्तान हो गई है । गांव भर में शांति छाई हुई है और पसरा है तो सिर्फ सन्नाटा । नाबालिग बेटे को अभी कुछ समझ भी नहीं और नहीं ही कभी देखा है दुनियादारी का वो दर्पण–जिसने उसकी मां के सिर से उसका सुहाग ही छीन लिया । अब इस घर का चुल्हा तो जलेगा- लेकिन हर वक्त याद करेगा इस परिवार के मुखिया की हंसी को, यहां से पुकारे गए उसके लिए हरेक संदेश को ।
बात सिर्फ इतनी मामूली तकरार की थी और एक मां से उसका बेटा, एक पत्नी से उनका पति, पांच बेटियों से उनका पिता और एक बेटे से उसका बाप छीन लिया । मामला मानसा के प्रीत नगर का है जहां । एक पड़ोसी ने मामूली बात को लेकर अपने पड़ोसी की नशे की हालत में सिर पर ईंट मार कर हत्या कर दी । मां और भाई को सिर्फ अब परिवार के पालन पोषण की ज्यादा चिंता सता रही है, वहीं गांव की वो स्थान भी अब मृतक राज सिंह को याद किया करेगा, जो अपने दिल की न जाने कितनी ही राज सुदा बातें जाहिर किया करता था । वहीं पुलिस भी मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है,
मामूली से तकरार में पड़ोसी ने पड़ोसी की जान ले ली । बैठ कर शांति से न जाने कितने ही मसलो का हल हो जाता है. ।लेकिन पड़ोसी के गुस्से का शिकार राज सिंह हो गया और परिवार से इतना दूर हो गया जहां से वो लौटकर नहीं आएगा ।
Watch Video
https://youtu.be/VYmVZNTlKko
