फ़िरोज़पुर: दिनदिहाड़े हथियार के बल पर 5 लाख रूपये की लूट, पीड़ित की बेटी की थी 5 मार्च को शादी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दूर से नजर आ रही भीड़ में एक दुखी बाप है जिसकी बेटी की शादी पांच मार्च को होनी है | लेकिन न…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दूर से नजर आ रही भीड़ में एक दुखी बाप है जिसकी बेटी की शादी पांच मार्च को होनी है | लेकिन न जाने घर लेकर जा रहे लक्ष्मी को किसकी नजर लग गई कि तीन लाख रुपए की नकदी उससे लूट ली गई | मामला फिरोजपुर के कस्बा जीरा का है |

पीडित किसान तलवंडी रोड पर स्थित बैंक से 5 लाख रुपए निकलवाए थे | जिससे किसान ने पांच लाख रुपए में से 2 लाख अपनी जेब में डाल लिए और तीन लाख कार में रख दिए, जिसके बाद अपने घर की तरफ जा रहा था | वहीं रास्ते में जीरा तलवंडी लिंक रोड पर पीछे से कार सवार 2 लुटेरों ने हथियार की नोक पर किसान से तीन लाख रुपए छीन लिए और मौके से फरार हो गए |

वहीं पीड़ित किसान अजैब सिंह ने बताया की बेटी की शादी है | जिसके लिए मैंने तलवंडी रोड पर स्थित बैंक से 5 लाख रुपए निकलवाए थे | रास्ते में जीरा- तलवंडी लिंक रोड पर पीछे से कार सवार 2 लुटेरों ने हथियार की नोक पर तीन लाख रुपए छीन लिए और लुटेरे मौके से फरार हो गए | वहीं किसान ने पुलिस प्रशासन से लुटेरों को जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है | वहीं एस एच ओ दविंदर सिंह ने बताया की हम मामले की जाँच कर रहे है | जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा |

पीडित किसान को बेटी की शादी की चिंता है और ऐसे में लाखों की चोरी हो जाना उसके लिए गंभीर परेशानी का विषय बना हुआ है | वहीं पीड़ित किसान अब पुलिस से लुटेरों को जल्द पकड़ने की गुहार लगा रहा है |

Watch Video

https://youtu.be/QsGrUQQct38

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *