ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गौरैया से फगवाड़ा के बीच अकाली दल के पूर्व विधायक सर्बजीत सिंह मक्कड की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।
जानकारी अनुसार मक्कड़ सिंह अपनी पत्नी के साथ दिल्ली एयरपोर्ट से वापस आ रहे थे। गौरैया से फंगवाड़ा रोड़ से डिवाईन स्कूल के सामने उनकी कार और एक ट्रक बीच भयानक टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भयानक थी कि कार का अगला हिस्सा पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में मक्कड़ उनकी पत्नी और ड्राईवर बुरी तरह से जख्मी हो गए है।
घायल अवस्था में इनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ट्रक ड्राईवर फरार बताया जा रहा है।



