कपूरथला: नशे में धुत आरोपी ने किया कत्ल, वारदात के चंद घंटो बाद पुलिस ने सुलझाया मामला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: यूं तो पुलिस हमेशा ही मामले में जांच के आश्वासन देती है, वारदात होने के बाद भी कई दिनों तक उसे सुलझाने का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: यूं तो पुलिस हमेशा ही मामले में जांच के आश्वासन देती है, वारदात होने के बाद भी कई दिनों तक उसे सुलझाने का प्रयास करती रहती है । आरोपियों की धर-पकड़ में दिन-रात एक किए रहती है । लेकिन अबकी बार वारदात के चंद घंटो बाद ही पंजाब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्त में ले लिया । जिला कपूरथला के हल्का सुल्तानपुर लोधी के थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस को गांव सैदपुर में एक संदिग्ध व्यक्ति की लाश बरामद हुई। व्यक्ति का तेजधार हथियार में मर्डर किया गया था । लाश की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ।

लाश मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी और मृतक की पहचान । मृतक शराब की आदि था, और इसी कारण चलते मृतक की पत्नी अपने पति को छोड़ कर अपने बच्चो को साथ लेकर अपने मायके चली गई ! कपूरथला पुलिस में इन का कोई क्रिमिनल रिकॉड नहीं है । खास तफतीश के बाद कपूरथला पुलिस ने चार घंटो में कातिल को पकड़ लिया ।

पुलिस लाईन कपूरथला में एस एस पी संदीप शर्मा ने कर जानकारी देते हुए कहा कि अंधे कत्ल का आरोपी गांव सैदपुर का रहने वाला पियारा पुत्र जोगिन्दर है । जिन्हे पुलिस ने पकड़ लिया है । यह अंधा कत्ल किसी भी कोई बात को लेकर नहीं हुआ । बल्कि शराब के नशे में आरोपी के हाथों कत्ल हुआ है । वहीं पुलिस अब पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है, और आऱोपी के खिलाफ कानूनानुसार कार्रवाई शुरु कर दी है ।

Watch Video

https://youtu.be/Qqu6tLRdzsg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *