ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड की अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत का कारण उनकी लिप्स सर्टरी को बताया जा रहा है।
जिस कारण टीवी सीरियल्स और फिल्मों की मशहूर प्रड्यूसर एकता कपूर ने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
Evil ones pls realise one percent ( as fwded as my doc told me) of the population can have an cardiac arrest without any heart condition or any kind of surgery ! It’s destiny not how evil rumour mongers portray!!!
— Ektaa R Kapoor (@EktaaRKapoor) February 25, 2018
एकता कपुर ने ट्वीट करके कहा कि बुरे सोचने वाले सभी मेरी एक बात समझ लें बिना किसी सर्जरी के और बिना कोई दिल की बीमारी के भी एक प्रतीशत लोगों को कार्डिएक अरेस्ट आ सकता है। ऐसा होना नियति में है पर वैसा बिल्कुल भी नहीं है जैसे अफवाहों में बताया जा रहा है।
बता दें कि श्रीदेवी का निधन दुबई में दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। वो अपने पति और छोटी बेटी के साथ शादी में गई थी। कहा जा रहा है कि श्रीदेवी को दिल का दौरा उनके द्धारा करवाई गई सर्जरी की बजह से आया है।


