ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: उत्तर प्रदेश में हापुड के पिलखुवा क्षेत्र में इंजन की लपेट में आने के कारण 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक जख्मी हो गया है।
सरकारी रेलवे पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक इंजन गाजियाबाद से हापुड की तरफ वापस आ रहा था। जिस कारण इंजन से कटकर 7 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रमीणों ने ट्रैक को घेरकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि युवक ट्रैक को पार कर रहे थे |
उसी समय ये हादसा हुआ। हादसे में जख्मी हुए य़ुवक को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। 6 लोगों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पातल भेज दिया गया है।


