50 हजार नौजवानों को नौकरी देने का लक्ष्य- अरुणा चौधरी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार की ओर से लगाए जा रहे रोजगार मेलों में प्रदेश के नौजवानों को रोजगार दिया जा रहा है | होशियारपुर के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार की ओर से लगाए जा रहे रोजगार मेलों में प्रदेश के नौजवानों को रोजगार दिया जा रहा है | होशियारपुर के रोजगार मेले में पंजाब की शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी ने कहा कि इस साल सरकार का लक्ष्य 50 हजार नौजवानों को रोजगार देना है| पंजाब सरकार की ओर से राज्य भर में 50 हजार नौजवानों को पहले चरण में रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इसी के चलते जिला गुरदासपुर में 29 अगस्त को स्थानीय सुख¨जदरा कॉलेज में जिला स्तरीय रोजगार मेला लगाया जा रहा है। जिसमें स्वयं पंजाब की शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी बतौर मुख्य मेहमान के रूप में शामिल होंगी। इस मेले में 26 से अधिक विभिन्न प्राइवेट कंपनियां नौजवानों का साक्षात्कार लेने पहुंच रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *