ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आज का विशेष अपने आप में विशेष है । क्योंकि विशेष में खबर आज उस इंसान से जुड़ी है | जिसका नाम सामने आते ही उससे जुड़ी सारी की सारी बातें एक फिल्म की कहानी की तरह दिमाग में घूम जाती हैं । जी हां राम रहीम की एंजल कमजोर हो गई है । डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद अगर कोई शख्स सबसे ज्यादा सुर्खियों में है, तो वो है हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा बाबा की सबसे खास और अहम राजदार हनीप्रीत- हनीप्रीत कहां है सबको पता है |
कमजोर हो गई है बाबा की बेबी !
कहा जाता है कि बचपन में हनीप्रीत काफी शर्मीली हुआ करती थी । उस समय उसे प्रियंका तनेजा के नाम से जाना जाता था, जो उसका असली नाम है. डेरे में हनप्रीत कब कैसे आई, आपको सब बताया और पंचकूला हिंसा से जेल जाने तक की हर रिपोर्ट लिविंग इंडिया न्यूज की टीम ने दिखाई । अब हनीप्रीत जब भी पंचकूला पेशी के लिए लाई जाती है, तो वह बदले अंदाज-बदले लिवास में कमजोर नजर आती है ।
बलात्कारी बाबा राम रहीम को पापा जी कहने वाली हनीप्रीत कमजोर हो गयी है । इस रिपोर्ट से आपने जान लिया । वैसे भी बाबा और उसकी बेबी का रिश्ता बेमिसाल है । उनका हर काम कमाल है | दोनों साथ -साथ हर काम किया करते थे | यहां तक की दोनों के शौक भी एक जैसे थे, लेकिन दोनों ही एक-दूसरे से दूर हैं | हाल-ए-दिल भी शायद किसी को ब्यां नहीं कर सकते । वर्तमान में बाबा की एंजल की कमजोरी का कारण शायद यही है ।
राम रहीम और हनीप्रीत को फिल्मे बनाना, ड्रामा करना काफी पसंद था । लेकिन अब राम रहीम और हनीप्रीत के साथ डेरा सम्राज्य कहीं एक कहानी न बन जाए । क्योंकि बॉलीवुड में राखी सांवत इससे जुडी एक फिल्म भी बना रही हैं । वर्तमान हालात हनीप्रीत के कैसे हैं । आपने देख लिए, और शायद बलात्कारी बाबा राम रहीम का हाल भी कुछ ऐसा ही होगा । राम रहीम के साथ-साथ हनीप्रीत के सब सपने टूट गए हैं । और बचे हैं तो सिर्फ गुनाह- जिनकी सजा शायद वो भोग रहे हैं और भोग का असर भी राम रहीम की एंजल कमजोरी दिखा रही है ।
Watch Video
https://youtu.be/PSN-xzf_RTs
