ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए पिछली सरकारों को घोटालों की सरकार बताया है | पलवल के गाँव बहिन की गौशाला को 11 लाख रुपए का अनुदान देने के बाद उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जन क्रांति यात्रा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में रोज नए-नए घोटाले होते थे।
कांग्रेस ने हरियाणा को जमकर लूटा है और आज किसान, मजदूर की बात करते हैं | गोयल ने कहा कि इस रैली में कांग्रेस के वर्कर ही होंगे | जनता नहीं होगी | गोयल ने कहा कि जो रैली के आयोजक हैं पहले वह जनता को बताएं कि उन्होंने अपने इतने बड़े राजनीतिक जीवन में जनता के लिए क्या-किया है?
जबसे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार बनी है तबसे भ्रष्टाचार व घोटालों पर अंकुश लगा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कथनी और करनी में अन्तर नहीं है। उन्होंने विश्व में देश को अलग पहचान बना दी है।
विपुल गोयल ने कहा कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश में गौसेवा आयोग का आयोग का गठन किया है। प्रदेश में लगभग 436 गौशालाएं बन रहीं हैं, जिनमें गौधन सुरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरे प्रदेश में सबका साथ-सबका विकास के तहत समान रूप से विकास कार्य करवाएं हैं।
किसानों को 2470 करोड़ रूपये के फसल मुआवजे का जिक्र किया | किसानों को फसल बीमा योजना की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसलों का बीमा जरूर करवाएं जिससे कभी प्राकृतिक आपदा आने पर किसान को अपनी फसल का पूरा मुआवजा मिल सके। शहीद कान्हा गौशाला के मांगपत्र पर उद्योग मंत्री ने 11 लाख रुपये ग्रांट देने की घोषणा की। हरियाणा गौसेवा अध्यक्ष भानीराम मंगला ने भी गौशाला के लिए 02 लाख 50 हजार रूपये दिए। कार्यक्रम से पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने दादा कान्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।




