ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सुप्रीम कोर्ट ने बैंकिंग और मोबाइल फोन जैसी कई तरह की सुविधाओं से आधार को जोड़ने के लिए तय की गई अंतिम तारीख को 31 मार्च 2018 से आगे बढ़ाने की अपील खारिज कर दी है।
अपील में यह दलील दी गई थी कि 12 अंकों वाले यूनीक आइडेंटिटी नंबर से अहम सर्विसेज को जोड़ने की अनिवार्यता के खिलाफ दाखिल सभी याचिकाओं पर सुनवाई अगले महीने के अंत तक पूरी नहीं हो पाएगी।


