ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: एक व्यक्ति ने अपनी एक करोड़ कार के लिए सवा 5 लाख रूपए का सीएच-01 बीआर 0001 नंबर खरीदा है। रजिस्ट्रशन और लाईसैसिंग अथार्टी की सीएच-01-बीआर सीरीज की ऑक्शन में यह नंबर एक निजी कंपनी के एमडी सवर्ण सिंह संधू ने खरीदा है।
राफेल एजु सिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक इस कंपनी के सैक्टर-34 में कंपनी का कॉर्पोट ऑफिस है। पिछली ऑक्शन में 0001 नंबर ढाई लाख रूपए में बेचा गया था। दूसरा सबसे महंगा सीएच-01-बीआर 0005 नंबर 2 लाख 62 हजार रूपए में बेचा गया था।
एक्सएम वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड ने यह नंबर अपनी महंगी कार के लिए खरीदा है। इसके इलावा तीसरा महंगा नंबर 0050 को सुषमा बिल्ड टेक लिमिटेड ने 2 लाख 5 हजार रूपए में खरीदा।


