जालंधर: ऑटो चालक की ईट मारकर हत्या, ऑटो खड़ा करने को लेकर हुआ था विवाद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर  की मिट्ठू बस्ती में एक आटो चालक का कत्ल कर दिया गया है | मृतक के बेटे अमनदीप सिंह ने बताया कि…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर  की मिट्ठू बस्ती में एक आटो चालक का कत्ल कर दिया गया है | मृतक के बेटे अमनदीप सिंह ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने रंजिशन उनके पिता की हत्या करवाई है | पहले उसके  भाई पर लड़कियों के मामले में झूठे आरोप लगाए | उसके बाद उनके घर पर पथराव किया |

ऑटो खड़ा करने को लेकर हुआ था विवाद- पुलिस अधिकारी   

पिता के बाहर निकले पर चार युवकों ने उनके पिता पर भी ईटे बरसानी शुरू कर दी, जो पिता के सिर पर  लगी और वो घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले कर आए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।। उधर मौके पर मामले की जांच करने आए एसीपी बलविंदर सिंह ने कहा कि पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर मामले की जांच कर रहे हैं | मामला ऑटो खड़ा करने को लेकर हुआ था |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *