ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चंदन की बेहतरीन लकड़ियों के देश से निर्यात पर पाबंदी है, इसके बावजूद बाबा रामदेव की कंपनी चीन को 50 टन लकड़ियां भेज रहे थे | पतंजलि ने ये लकड़ियां आंध्र प्रदेश वन विभाग की नीलामी में खरीदी थी. पतंजिल ग्रुप की 50 टन चंदन की लकड़ियां डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने जब्त कर ली है | हालांकि बाबा की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने मोदी सरकार की जांच एजेंसी के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा दिया है |
चीन चंदन की लकड़ियों का सबसे बड़ा आयातक है | डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस लकड़ियों के साथ ही कंपनी के प्रतिनिधि का पासपोर्ट और एक्सपोर्ट से जुड़े कागज भी जब्त किये हैं | मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पतंजलि ग्रुप ग्रेड की लकड़ियां एक्सपोर्ट कर सकता है। लेकिन डीआरआई को शक है कि निर्यात की जा रही लकड़ियों में ग्रेड-A और ग्रेड-B की लकड़ियां भी हैं। हालांकि पतंजलि ग्रुप ने कानून ने की बात खारिज की है।
कंपनी का कहना है कि, “अब तक एक्सपोर्ट नहीं किया है, इसे बाहर भेजने की प्रक्रिया ही चल रही हैं। ये लकड़ियां APFDCL (आंध्र प्रदेश जंगल विकास निगम लिमिटेड) से खरीदी गई है और गलत कुछ भी नहीं है।” मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पतंजलि समून ने बताया है कि निर्यात की प्रक्रिया में शामिल दस्तावेज, खरीद ऑर्डर, परफॉर्मा इनवॉयस, कृष्णपट्टनम पोर्ट पर लकड़ियों की मौजूदगी, लकड़ियों का रेट और C कैटेगरी की लकड़ियों के एक्सपोर्ट की इजाजत और लाइसेंस उसके पास है। पतंजलि ग्रुप के प्रवक्ता ने इसे विरोधियों की साजिश का नतीजा बताया है. पतंजलि समूह ने दिल्ली हाईकोर्ट से जब्त लकड़ियों को रिलीज किये जाने की अपील की है |


