PNB महाघोटाले का मामला: नीरव ने ED के सामने पेश होने से किया इनकार

PNB महाघोटाले के आरोपी नीरव मोदी ने प्रवर्तन निदेशालय ED के समन पर पेश होने से मना कर दिया है । ईडी ने बैंक फ्रॉड…

PNB महाघोटाले के आरोपी नीरव मोदी ने प्रवर्तन निदेशालय ED के समन पर पेश होने से मना कर दिया है । ईडी ने बैंक फ्रॉड मामले में पूछताछ के लिए नीरव मोदी को समन जारी किया था । लेकिन उसने आने से इनकार कर दिया । ईडी ने मेल टुडे को इसकी पुष्टि की है ।

नीरव ने ED के सामने पेश होने से किया इनकार

ईडी ने बताया कि नीरव मोदी को दो बार समन भेजा गया था । उम्मीद थी कि वह निदेशालय के अफसरों के समक्ष 22 फरवरी को पेश होगा । लेकिन वह नहीं आया । नीरव मोदी ने ईमेल कर ईडी के सामने पेश होने से मना कर दिया ।

नहीं है मिलने की फुर्सत- नीरव मोदी

नीरव मोदी ने ईमेल में लिखा है कि वह विदेश में है और अभी काफी व्यस्त है, लिहाजा वह ईडी के समन पर पेश नहीं हो पाएगा । साथ ही उसने ईडी के सामने पेश होने के लिए कोई तारीख भी नहीं मांगी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *