ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और जबरन किस करने का मामला सामने आया है. कैमरे में यह पूरी वारदात रिकॉर्ड हुई है. घटना नवी मुंबई के तुर्भे रेलवे स्टेशन की है, जहां युवती लोकल ट्रेन का इंतजार करने पहुंची ही थी. इस आरोप में 43 साल के नरेश जोशी को गिरफ्तार किया गया है |
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसे गिरफ्तार किया.युवती घंसोली जाने के लिए प्लेटफॉर्म पर पहुंची थी इस बीच आरोपी नरेश उसके पीछे से नजदीक आया और जबरन किस करने लगा. शर्मनाक यह रहा कि वहां मौजूद हर शख्स चुपचाप इस घटना को देखता रहा और किसी ने आरोपी की हरकत को रोकने की कोशिश नहीं की और न ही उसे पकड़ने के लिए कोई आगे आया.घटना के बाद शिकायत पर आरपीएफ की टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद के आरोपी की पहचान करके उसे गिरफ्तार किया. आरोपी नरेश ने अपना अपराध कबूल लिया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक युवती के साथ छेड़छाड़
सिरफिरा अधेड़ जबरन युवती को करने लगा किस
सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की हुई पहचान
पुलिस ने किया आरोपी शख्स को गिरफ्तार
प्लेटफॉर्म पर मौजूद हर शख्स चुपचाप देखता रहा
Watch Video
https://youtu.be/vOnw_tbgdws
