गुरदासपुर: पुलिस ने लुटेरों पर की कार्रवाई, 6 लुटेरों को किया गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नशे की आदत की वजह से 6 नौजवान लुटेरे बन गए । ये लुटेरे सब्ज़ी बेचने का काम करते थे और इसी दौरान…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नशे की आदत की वजह से 6 नौजवान लुटेरे बन गए । ये लुटेरे सब्ज़ी बेचने का काम करते थे और इसी दौरान वो लूट की वारदात को अंजाम देते थे । गुरदासपुर के लोगो और पुलिस की सिरदर्दी बने इसी लुटेरा गिरोह के छे मेम्बरों में से तीन को गुरदासपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार लिया है इनके पास से लूट की वारदातों में इस्तेमाल किये गई दो मोटरसाइकिल,तेज़ धार हथियार और एक एयर पिस्टल के अलावा लूटमार के रूपये भी बरामद किये गए है ।

इसका खुलासा एस एस पी गुरदासपुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरीये किया प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एस एस पी गुरदासपुर हरचरन सिंह भुल्लर ने बताया के इस लुटेरा गिरोह के सरगनो को नशे की आदत थी और वह शहर में ही सब्ज़ी बेचने का और दुसरे छोटे मोटे काम करते थे उसके बाद मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे उन्होंने बताया के इस गिरोह के छे मेम्बरों में से गुरदासपुर पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है और बाकी तीन फरार है । वही पकड़े गए लुटेरों में से एक ने कहा के नशे की आदत के कारण ही वो लोग लूटमार की वारदातें करते थे उसका कहना था के नशे की गिरफ्त में इस कदर फस चुके थे के नशे की पूर्ति के लिए लूटमार के रास्ते पर चलने लगे ।

Watch Video

https://youtu.be/-dFIA3dTGNI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *