ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल्स में से एक ऐक्टर टाइगर श्रॉफ और ऐक्ट्रेस दिशा पाटनी की पहली साथ में की गई फिल्म ‘बागी 2’ की आजकल काफी चर्चा है । दरअसल अगले महीने के अंत तक ये फिल्म रिलीज होने जा रही है । जिसके प्रमोशन को लेकर फिलहाल बॉलीवुड के ये दोनों उभरते स्टार्स काफी बिजी चल रहे हैं ।
फिल्म में टाइगर श्रॉफ का जबरदस्त ऐक्शन
दिलचस्प बात है कि पहली बार इस फिल्म के जरिए टाइगर और दिशा एकसाथ रुपहले पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे । फिल्म के रिलीज हुए 2 मिनट 45 सेकंड के ट्रेलर में आपको काफी ऐक्शन का डोज देखने मिलता है । इसमें टाइगर जहां अपनी फिट बॉडी में कमाल के ऐक्शन सीन करते दिखाई दिए हैं, वहीं उनकी दमदार डायलॉग्स डिलीवरी भी देखते ही बन रही है ।
30 मार्च को रिलीज़ होगी बागी-2
इसके साथ ही फिल्म में ग्लैमर का तड़का लगाती हुई दिशा काफी जमी हैं । फिल्म में टाइगर और दिशा के अलावा अनुभवी ऐक्टर्स मनोज बाजपेयी पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे । वहीं फिल्म में इस बार नेगेटिव रोल में ऐक्टर रणदीप हुड्डा टाइगर से पंगे लेते दिखेंगे ।
Watch Video
