व्यापार सेंसेक्स 28 अंक गिरकर खुला, कमजोर हुआ बाजार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: वैश्विहक बाजार से मिले कमजोर संकेतों के चलते घरेलू शेयर बाजार ने काफी गिरावट के साथ शुरुआत की है | गुरुवार को सेंसेक्स…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: वैश्विहक बाजार से मिले कमजोर संकेतों के चलते घरेलू शेयर बाजार ने काफी गिरावट के साथ शुरुआत की है | गुरुवार को सेंसेक्स 28 अंक गिरकर 33 हजार 817 के स्तर पर खुला है । वहीं, निफ्टी ने 43 अंक टूटकर 10 हजार 354 के स्तर पर शुरुआत की है । शुरुआती कारोबार में आईटी इंडेक्स में रफ्तार दिख रही है ।

बता दे शुरुआती कारोबार में टेकमहिंद्रा, सनफार्मा, व‍िप्रो और इंफोसिस के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है । पंजाब नेशनल बैंक बुधवार को थोड़ा संभलने के बाद इसके शेयरों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिल रही है ।

फिलहाल बाजार में गिरावट बढ़ गई है । अभी सेंसेक्स 149.99 अंकों की गिरावट के साथ 33,694.87 के स्तर पर कारोबार कर रहा है । वहीं, निफ्टी 52.95 अंकों की कटौती के साथ 10,345.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *