ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लिविंग इंडिया न्युज की खबर के असर के बाद सऊदी अरब की इंडियन एंबेसी ने संज्ञान लिया। उन्होने सऊदी अरब में फंसे य़ुवक की लिविंग इंडिया न्यूज से जानकारी मांगी। जिसके बाद उन्होने युवक से संपर्क किया। साथ ही वो उसकी मदद करने में भी जुट गए है।
बता दे कि गुरदासपुर के रहने वाले युवक ने सऊदी अरब से वीडियो के जरीए वतन वापसी की गुहार लगाई। वीडियों में युवक ने बताया कि एक फर्जी एंजेट ने उसको नौकरी का झांसा देकर सऊदी अरब भेज दिया। 
जिसके बाद उसने वीडियों के जरीए घर वापसी की गुहार लगाई। वही दूसरी तरफ युवक के परिजनों ने पुलिस वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मामला दर्ज करवाने के बाद भी उन्होने कोई कारवाई नहीं की। इसके इलावा उन्होने फर्जी एंजेट के खिलाफ सख्त कारवाई करने की मांग भी की है।

