पंजाब में किसानों की आत्महत्या का सिलसिला जारी, मोगा में 3 लाख कर्ज से परेशान किसान ने जहर खाकर दी जान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार द्वारा बेशक किसानो के कर्जे को माफ़ करने की बात की जा रही है । कुछ किसानो के कर्जे माफ़ भी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार द्वारा बेशक किसानो के कर्जे को माफ़ करने की बात की जा रही है । कुछ किसानो के कर्जे माफ़ भी हुए है । लेकिन फिर भी कर्ज के भोज तले किसानो द्वारा अत्महत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है । हर रोज पंजाब के किसी न किसी इलाके में कर्ज के मारे किसान की आत्महत्या करने का मामला सामने आ रहा है ।

ताजा मामला जिला मोगा के गांव चुहड़चक का है जहां के किसान अवतार सिंह पर तीन लाख का कर्ज था । जिसमें डेड लाख बैंक का और डेड लाख गांव के कुछ लोगो का कर्ज था । जिसके कारण किसान काफी परेशान रहता था । किसान अवतार सिंह ने बीती शाम ने अपने खेत में जाकर जहरीली दवाई पी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया की किसान पर तीन लाख का कर्ज था और किसान परेशान रहता था जिसके कारण उसने यह कदम उठाया । वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम करवा कर शव को वारिसों के हवाले कर दिया है ।

पंजाब में किसानों की आत्महत्या का सिलसिला जारी

मोगा में 3 लाख कर्ज से परेशान किसान

किसान ने जहर खाकर दी जान

बैंक का कर्ज होने से परेशान था किसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *