ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कैनेडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी सोफी ट्रूडो की खालिस्तानी के साथ एक फोटो वायरल हो रही है।
जानकारी अनुसार मुंबई में 20 फरवरी को आयोजित एक इवेंट के दौरान सोफी ट्रूडो खालिस्तानी जसपाल अटवाल की एक फोटो वायरल हो रही है। बता दें कि जसपाल अटवाल सिख यूथ फेडरेशन प्रतिवंधित इंटरनैशनल का मैंबर भी रह चुका है।
जसपाल अटवाल पर पंजाब के मंत्री मलकीत सिंह सिद्दू की हत्या करने के प्रयास किया था।
गौरतलब है कि जसपाल अटवाल को दिल्ली में आयोजित होने वाले एक इंवेट में भी न्यौता दिया गया है। कैप्टन अमरिंदर से ने जस्टिन ट्रूडो के साथ हुई मुलाकात के समय खालिस्तान का मुद्दा उठाया गया था। जिस पर जस्टिन ट्रूडो ने सहयोद देने की बात कही थी।



