ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कैनेडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो और कैप्टन अमरिंदर सिंह की आखिरकार मुलाकात हो ही गई। ये मुलाकात खास इसलिए भी है क्योकि काफी समय से ये खबर आ रही थी कि जस्टिन ट्रूडो कैप्टन के साथ मुलाकात नहीं करेगें। कहा जा रहा था कि ये मुलाकात उनके भारत दौरे के प्रोग्राम में नहीं है। पर आज ट्रूडो अमृतसर में आए जहां उन्होने श्री हरमदिंर साहिब में नतमस्तक हुआ और साथ ही ताज होटल में कैप्टन के साथ मुलाकात भी की।
कैनेडियन पीएम जस्टिन ट्रूडो अपने परिवार सहित अमृतसर पहुंचे। श्री दरबार साहिब में ट्रूडो परिवार ने माथा टेका और लंगर हाल में सेवा भी की ।
अपने परिवार सहित जस्टिन ट्रूडो पार्टिशन म्यूज़ियम में भी गए। गौरतलब है कि अमृतसर के एयरपोर्ट पर जस्टिन ट्रूडो का स्वागत पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के स्थान पर नवजोत सिंह सिद्दू ने किया था।
पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जस्टिन ट्रूडो के साथ ताज होटल में मुलाकात की।
इस दौरान जस्टिन ट्रूडो के साथ 6 मंत्री भी आए। साथ ही कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ आए 6 मंत्रियों के साथ भी मुलाकात की।
Pleasure meeting Canadian Prime Minister @JustinTrudeau. Look forward to my talks with him for further strengthening Indo-Canadian ties. pic.twitter.com/2yALzo2T7S
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) February 21, 2018
मुलाकात के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट करके कहा कि कैनेडा के पीएम से मिल कर वहुत खुशी हुई। ये मुलाकात दोनो देशो के रिश्ते को मजबुत करेंगी। इस मीटिंग के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खालिस्तान के मुद्दे पर चर्चा की। जिस पर ट्रूडो ने भरोसा दिलवाते हुए कहा कि इस तरह की सरकारों को नहीं आने दिया जाएगा।



