भारत पर छाए नन्हें हैड्रिन, हैड्रिन की मासूमियत ने जीता सबका दिल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो 8 दिन के भारत दौरे पर हैं । वो अपने परिवार के साथ आए हैं । उनके तीन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो 8 दिन के भारत दौरे पर हैं । वो अपने परिवार के साथ आए हैं । उनके तीन साल के बेटा लाइमलाइट में है । पीएम जस्टिन के सबसे छोटे बेटे हैड्रिन छाए हुए हैं ।

जसिटन ट्रुडो और उनका पूरा परिवार भारत आते ही छा गए । सोशल मीडिया पर भारत आने पर जस्टिन ट्रूडो के प्लेन से उतरने के दौरान का वीडियो शेयर हुआ । लेकिन ये वायरल उनके बेटे के वजह से हो गया । दरअसल, वीडियो में कनाडा पीएम अपने परिवार के साथ प्लेन से बाहर आते हैं और फिर नमस्ते करते हुए अभिवादन करते हैं । जब वे सीढ़ियों से नीचे आना शुरू करते हैं तो उनकी पत्नी सोफी छोटे बेटे हैड्री का हाथ पकड़ने लगती हैं ।

लेकिन हैड्री अपनी मां से हाथ छुड़ा लेते हैं और खुद नीचे उतरने लगते हैं । इसके बाद जस्टिन ट्रूडो और उनकी पत्नी, बेटे को नीचे उतरता देखते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगते हैं । बच्चे की यह मासूमियत लोगों को अच्छी लगी ।

 


उसके बाद आगरा के ताज महल में दौड़ते भारते नजर आए थे । जिसके बाद वो साबरमती आश्रम में कुर्ता पायजामा पहने नजर आए थे । जिसमें वो काफी क्यूट लग रहे थे । सोशल मीडिया पर हैड्रिन की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं ।

एक तस्वीर में तो वो फूंलों के गुलदस्ते के साथ खड़े हैं जिसको लोग काफी पसंद कर रहे हैं । यही नहीं हैड्रिन ने ताज महल की विजिटर बुक में सिग्नेचर भी किए । जहां उन्होंने सिर्फ ‘H’ लिखा है. ट्विटर पर कई लोगों ने उनकी तुलना तैमूर से की है । तैमूर के बाद अब ये तीन साल का विदेशी मेहमान इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *