ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कैनेडियन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो श्री दरबार साहिब के दर्शन करने के लिए अपने परिवार सहित अमृतसर पहुंचे। इस दौरान उन्होने लंगर हाल में सेवा भी की। गुरूघर में पहुंचे ट्रडो परिवार पंजाबी पौशाक में दिखाई दिए।
बता दें कि अमृतसर के एयरपोर्ट पर केंद्रीय़ मंत्री हरदीप सिंह और पंजाब के टुरिज़म मिनिस्टर और सरकारी औऱ स्थानिक सरकारों के मंत्री नवजोत सिंह सिद्दू ने उनका स्वागत किया।
गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी की तरह ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी जस्टिन ट्रूडो का स्वागत नही किया। काफी समय से ये खबर सामने आ रही थी कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ट्रूडो के साथ मुलाकात नहीं करेंगे।
पर कैप्टन अमरिंदर सिंह उनसे मिलने की तैयारी कर ली है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ताज होटल पहुंच चुके है। जहां वो जस्टिन ट्रूडो के साथ मुलाकात करेंगे।
इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ 6 मंत्री भी मौजूद होगें।
वही दूसरी और जस्टिन ट्रूडो के साथ उनका वफद साथ होगा।





