Online Desk/LivingIndiaNews: लुधियाना जिले के कूम-कलां गाँव में एक ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है,जहाँ लड़की के पिता ने सोमवार की मध्य रात्री को अपनी बलविंदर कौर नामक एक 35 वर्षीय लड़की और उसके प्रेमी को तेजधार हथियार से मौत के घाट दिया.
इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाप खुद ही अगले दिन पुलिस के सामने पेश हो गया. पुलिस के मुताबिक दोनों लड़का लड़की पिछले 4 वर्षों से लिविंग रिलेशनशिप में रह रहे थे लेकिन कुछ समय पहले ही वो लुधियाना आकर रहने लगे थे. लड़का मूल रूप से बिहार का रहने वाला था. 
यहीं पर क्रोधित हुए बाप ने दोनों को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी पिता गुरमेल सिंह अपनी बेटी के इस फैसले से खुश नहीं था और उसने क्रोध में आकर यह कदम उठाया. पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर अपनी अलगी कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

