ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है । जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से सोमवार को की गई गोलीबारी में तीन लोगों के जख्मी होने की खबर है । जिसके चलते भारत ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड जवाब दिया । फिलहाल स्थित सामान्य बताई जा रही है ।
जानकारी के मुताबिक रक्षा विभाग के प्रवक्ता राजेश कालिया ने बताया कि पाकिस्तानी की तरफ से सोमवार शाम पांच बजे भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया गया था । जिसके चलते आस-पास के इलाकों को खाली करवाया जा रहा है । वहीं पाकिस्तान की तरफ से किसी बडे नुकसान की कोई जानकारी नही मिली है ।


