खनन माफिया ने किया पुलिस पर हमला, पुलिस कर्मचारियों ने इधर-उधर भागकर बचाई अपनी जान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बड़ेड के पहाड़ में अवैध खनन रोकना नूंह मेवात पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। रविवार को चांदडाका पुलिस के लिये अवैध…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बड़ेड के पहाड़ में अवैध खनन रोकना नूंह मेवात पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। रविवार को चांदडाका पुलिस के लिये अवैध खनन कर ओवरलोड ट्रैक्टर को रोकना इतना महंगा पड़ा कि जब पुलिस पत्थरों से भरे टैक्टर- ट्राली को लेकर चलने लगी तो, दूसरे ट्रैक्टर चालक ने पुलिस की गाडी को सीधे टक्कर मारकर ट्रैक्टर छुडा लिया। इतना ही नहीं गांव के खनन माफिया के साथ कुछ ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।

पुलिस कर्मचारियों ने इधर-उधर भागकर बचाई अपनी जान  

पथराव होते देख पुलिस कर्मचारियों ने इधर – उधर भागकर जान बचाई । हमलावर पुलिस की पकड से अभी तक भी बाहर हैं। पुलिस ने तीन नामजद सहित 25 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । चांदडाका पुलिस चौकी प्रभारी दीपचंद के मुताबिक झगड़े में हवलदार सुखराम और चालक दीपचंद को भी पथराव के कारण चोट लगी हैं। इसके अलावा पुलिस की सरकारी जिप्सी भी क्षतिग्रस्त हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *