ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ ने रविवार को कहा कि उनके पास मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने का ‘शानदार मौका’ है । उन्होंने ने कहा कि कोहली ने कमाल का प्रदर्शन किया है और निरंतरता दिखाई है और रिकार्ड बनते ही हैं टूटने के लिए है मैं कोहली लिए खुश हूं और मुझे उम्मीद है कि सचिन भी इससे खुश होंगे ।
विराट कोहली और टीम इंडिया की प्रशंसा करते हुए पूर्व कप्तान गुंडप्पा विश्वनाथ ने कहा, ”देश में क्रिकेट का खेल सही दिशा में आगे बढ़ रहा है” विश्वनाथ ने कहा, ”जिस प्रकार से कोहली खेल रहे हैं, ऐसे में वह सारे रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं ।” हाल ही में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम को भी विश्वनाथ ने सराहा ।
टीम इंडिया और कप्तान विराट कोहली की इस सफलता से ना केवल फैन्स बल्कि क्रिकेट के कई दिग्गज भी बेहद खुश हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं ।



