ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग कर रहे हैं। स्टार्स जब भी शूटिंग के लिए मुंबई से बाहर जाते हैं तो 5 स्टार होटल में ठहरते हैं शूटिंग उत्तराखंड के टिहरी में हो रही है। शूटिंग की जगह के आस-पास कोई पांच सितारा होटल नहीं है।
यूनिट के एक सदस्य ने बताया कि कास्ट, क्रू, शाहिद, श्रद्धा और डायरैक्टर श्री नारायण सिंह शूटिंग के दौरान एक छोटी सी झोपड़ी में ठहरे हुए हैं। प्रोड्यूसर्स ने 10 घरों का चुनाव किया है, जिसमें फिल्म की पूरी टीम रह रही है ।
फिल्म में शाहिद वकील की भूमिका में हैं । सूत्रों के मुताबिक, शाहिद और श्रद्धा ने सोचा है कि अगर वो लोकेशन के करीब रहते हैं तो वहां की भाषा सीखने में भी आसानी होगी । यह जगह फिल्म के प्रोड्यूसर ने तय की है। पहले प्रोड्यूसर्स ने 5 स्टार होटल बुक कराया था । लेकिन होटल शूटिंग प्लेस से 3 घंटे की दूरी पर था।
लेकिन सारे अच्छे होटल्स देहरादून के करीब हैं । अगर उन होटलों में टीम रहती तो शूटिंग लोकेशन तक आने में रोज 3 घंटे लगते । इसी कारण शाहिद और प्रोड्यूसर्स ने घरों में रहने का फैसला लिया । इसको देखते हुए शाहिद और प्रोड्यूसर्स ने फैसला किया कि वो पास में स्थित झोपड़ी में रुकेंगे। जब यह बात श्रद्धा को बताई गई तो वो भी तुरंत तैयार हो गईं।




