Online desk/LivingIndiaNews: दो बार तलाक के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर-नेता इमरान खान ने अपनी ही आध्यात्मिक गुरु से शादी, बुशरा बोली- तीसरी शादी के बाद बनेगे इमरान PM
पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के चीफ Imran Khan (65) ने रविवार को बुशरा मानेका से तीसरी शादी कर ली। इमरान ने जिसे अपनी पत्नी बनाया है वो उनकी आध्यात्मिक गुरु भी हैं। बुशरा को पिंकी पीर के नाम से भी जाना जाता है। बुशरा ने इमरान से कहा था कि वे तीसरी शादी के बाद ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन पाएंगे। इससे पहले इमरान ने ब्रिटिश मूल की जेमिमा गोल्डस्मिथ और रेहम खान से शादी की थी।
– इमरान ने करीब एक साल से बुशरा मानेका से सलाह लेना शुरू किया था।
– पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के स्पोक्सपर्सन फवाद चौधरी ने ट्वीट कर इमरान की शादी की पुष्टि की। फवाद ने बताया कि इमरान की शादी बुशरा के भाई के घऱ हुई।
– पीटीआई की एग्जीक्यूटिव कमेटी के मेंबर मुफ्ती मोहम्मद सईद ने इमरान और बुशरा का निकाह कराया।
– चौधरी ने कहा कि अगले कुछ दिनों में रिसेप्शन दिया जाएगा।



