ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना के ऋषि नगर इलाके में गुटका साहिब की बेअदबी करने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार एक महिला गुरुद्धारा साहिब में बैठी पाठ कर रही थी तभी एक युवक ने गुरुद्वारा साहिब में से महिला के हाथ से गुटका साहिब को लेकर फरार हो गया।
जब लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने गुटखा साहिब को वही फाड़ दिया। इस घटना की सुचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अगली कारवाई शुरू कर दी है।

