ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: रातों रात छोटी सी वीडियों के साथ मशहूर होने वाली प्रिया प्रकाश पर एक मुसीबत आ गई है। जानकारी अनुसार हैदराबाद के मुस्लीम नौजवान ने प्रिया प्रकाश के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायत में कहा गया है कि फिल्म निर्माता और प्रिया ने मुस्लमानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। फिल्म के गीत ‘Manikya Malaraya Poov’ को यदि अंग्रेजी में अनुवाद किया जाए तो ये गीत मुस्लमानों के पैगम्बर का अपमान करता हुआ प्रतीत हो रहा है।
गौरतलब है कि हाल ही में प्रिया का वीडियों वायरल हुई थी जिसमें वो आंख मारती हुई नजर आ रही है। इस गाने के बोल के कारण ही प्रिय़ा पर मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


