फिल्म ‘ड्राइव’ का पहला पोस्टर जारी, मुख्य भूमिका में सुशांत सिंह और जैकलीन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘ड्राइव’ का पहला पोस्टर जारी हो चुका है। फिल्म में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी होंगी। फिल्म निर्देशक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘ड्राइव’ का पहला पोस्टर जारी हो चुका है। फिल्म में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी होंगी। फिल्म निर्देशक करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन के तले फिल्म ‘ड्राइव’ बनेगी। बॉलीवुड में अपने बहुत ही शानदार अभिनय के लिए जाने जाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जल्द ही फिल्म ड्राइव में नजर आने वाले है ।

इस मूवी का पहला पोस्टर भी जारी हो चुका है। आपको बता दें कि इस फिल्म में सुशांत के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भी साथ नजर आने वाली है। फिल्म के नाम से ही पता चल रहा है कि इस फिल्म में एक्शन और कार रेसिंग का ही सारा खेल होने वाला है।

इस फिल्म की रिलीज डेट भी आ चुकी है जो इस साल 7 सितंबर की है। फिल्म में जैकलीन और सुशांत के अलावा सपना पब्बी, बोमन ईरानी और पंकज त्रिपाठी भी नजर आने वाले है।

मुख्य भूमिका में नजर आएंगे सुशांत सिंह और जैकलीन | बता दे इस फिल्म की कहानी एक ड्राइवर की कहानी है जो अपनी पड़ोसन के प्रति काफी आकर्षित हो जाता है । लेकिन वो पहले से शादीशुदा होता है। मुश्किलों से भरी ये कहानी देखने में काफी दिलचस्प होगी।

फिल्म को सबसे पहले 2 मार्च को रिलीज़ किया जाना था लेकिन अब इसकी रिलीज डेट टाल दी गई है। फिल्म का ट्रेलर होली वाले दिन रिलीज किया जाएगा। बात करें सुशांत की तो वे इसी के साथ एक और फिल्म की शूटिंग में बिजी है जिसका नाम ‘चंदा मामा दूर के’ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *