ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमेरिका के फ्लॉरिडा प्रांत में बुधवार को एक हाईस्कूल में गोलीबारी हुई। गोलीबारी में करीब 17 लोगों की मौत हो गई।
जानकारी अनुसार पार्कलैंड के मैरजोरी स्टोनमैन डगलस हाई स्कूल में एक युवक ने स्कूल के अंदर घुसकर अंधाधुंध गोलियां चला दी। इतना ही नहीं ज्यादा लोगो को निशाना बनाने के लिए उसने उसने पहले फायर अलार्म चला दिया था।
गोलीबारी में करीब 17 लोगो की मौत हो गई है जबकि 14 लोग घायल हो गए है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि युवक इसी स्कूल का पूर्व छात्र रह चुका है। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र को डिसीप्लिन तोड़ने की वजह से स्कूल से निकाल दिया गया था। जिस कारण उसने गुस्से में आकर फायरिंग की।
My prayers and condolences to the families of the victims of the terrible Florida shooting. No child, teacher or anyone else should ever feel unsafe in an American school.
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) February 14, 2018
फायरिंग से हुए घायलों में एक भारतीय भी शामिल है। इस घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ट्वीट करके संवेदनाएं जताईं। उन्होंने लिखा, मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं फ्लोरिडा में हुई गोलीबारी में पीड़ितों के साथ हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=xfpmb6lydoU



