ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब मामलों के इंचार्ज मनीष सिसोदिया पंजाब दौरे पर है। इस दौरे के दौरान सिसोदिया ने अकेले ही विधायक के साथ मीटिंग की। जिसमें यह कहा गया कि विधायक भगवंत मान को अपने सूबे पार्टी प्रधान के तौर पर नहीं देखना चाहते।
ऐसे लग रहा है कि अपनी ही पार्टी के भगवंत मान अब गैर होते जा रहे है। हालांकि सिसोदिया आने वाले चुनावों के बारें में विचार करने पहुंचे है। सुनाम के विधायक अमन अरोड़ा अनुसार सिसोदिया का एजेंडा बिल्कुल स्पष्ट था कि कैसे जनतक मुद्दों को उठाया जाए और किस तरह आने वाले चुनावों की तैयारी की जाए।
इस मामले पर भगवंत मान ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि ऐसी कोई भी बात उनके सामने नहीं आई है। इसके इलावा उन्होने 2019 में होने वाले चुनावों पर कहा कि मनीष सिसोदिया के साथ उनकी भूमिका को लेकर ऐसी भी बात नहीं हुई है। फिलहाल भगवंत मान का उनकी पार्टी प्रधान के तौर पर छुट्टी होने के आसार लग रहे है।


