ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: उर्वशी रौतेला फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ के कारण चर्चा में है । इसी फिल्म के लिए उर्वशी ने एक बड़ा काम कर दिया है । उर्वशी रौतेला हील्स कोरियोग्राफी में काम करने वाली भारत की पहली अभिनेत्री बन गई हैं ।
आपको बता दें कि हील्स डांस विदेशों में प्रचलित डांस का एक तरीका है । उर्वशी रौतेला ने मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में बताया कि ‘आशिक बनाया आपने’ गाने को लेकर बहुत मेहनत करनी पड़ी है। वो इस गाने के माध्यम से हील्स कोरिओग्राफी को भारत लाने वाली पहली अभिनेत्री बन गई हैं ।
Watch Video

