फिल्म फन्ने खान में ऐश्वर्या रॉय का नया लुक, आपने देखा क्या ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  दुनिया को अपनी खूबसूरती का जादू दिखाने आ रही ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर तैयार हैं। लगभग पांच साल के बाद फिल्म…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  दुनिया को अपनी खूबसूरती का जादू दिखाने आ रही ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर तैयार हैं। लगभग पांच साल के बाद फिल्म जज़्बा से बॉलीवुड में वापस आने वाली ऐश्वर्या आने वाली फिल्म ‘फन्ने खान’ में काम कर रही हैं। जिससे उनका लुक बेहद हॉट लग रहा है। मिलिट्री कलर की जैकट, कंधे पर बैग और खुले बालों के साथ ऐश बेहद ही आकर्षक लग रही हैं।

बता दे फिल्म फन्ने खान की निर्माता कंपनी ने आज फन्ने खान से ऐश का लुक रिविल किया। मिलिट्री कलर के जैकट के साथ कंधे पर बैग और खुले बालों के साथ ऐश्वर्या काफी खूबसूरत लग रही है । राकेश ओमप्रकाश मेहरा के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म को अतुल मांजरेकर डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में ऐश इंटरनेशनल सिंगर का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर हैं। दोनों ने हमारा दिल आपके पास है और ‘ताल’ में साथ काम किया था। फन्ने खान में राजकुमार राव का भी बड़ा रोल है। फन्ने खान, ऑस्कर नॉमिनेटेड फ़िल्म ‘Everybody’s Famous’ का रिमेक है। फिल्म में अनिल का अधेड़ आदमी का रोल है। बालों में सफेदी के साथ वो हाल में कई बार नज़र आये हैं।

बताया जा रहा है कि फन्ने खान में ऐश के पति अभिषेक बच्चन भी होंगे। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म फन्ने खान इस साल 15 को जून रिलीज़ होने वाली है। ख़ास बात ये है कि वो ईद का मौका होगा और इसी दौरान सलमान खान की फिल्म रेस 3 भी रिलीज़ होने वाली है। सलमान खान और ऐश्वर्या के बीते रिश्ते का इतिहास सबको पता है, देखना है तब बॉक्स ऑफ़िस पर क्या होता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *