ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना में घर में नाबालिग को अकेले पाकर अपने ही जीजा के भाई ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया । पीडिता ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है । देश भर में बलात्कारी दरिंदों की करतूतों को रोकने में केंद्र और राज्य सरकारों के साथ साथ पुलिस प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है । वहीं ऐसी घिनौनी हरकत करने वाले लोग बेख़ौफ़ मासूम बच्चे बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बना कर उनकी जिंदगी बर्बाद करने पर तुले हुए हैं । ऐसा ही एक मामला थाना सलेम टाबरी के अतंर्गत आते बाल सिंह नगर में सामने आया है ।
सातवीं क्लास में पढ़ने वाली एक 15 साल की नाबालिग लड़की को उसी के जीजा के भाई ने अपनी हवस का शिकार बना लिया । पीडिता ने बताया कि शनिवार को दोपहर 12 बजे के करीब वो अपने कमरे में सो रही थी तभी उसके जीजा का भाई कमरे में आकर छेड़खानी करने लगा । जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी युवक ने कपड़े से मुंह और हाथ पैर बांध दिए । पीड़ित लड़की के भाई के आते ही आरोपी युवक वहां से फरार हो गया । पीडिता की मां ने बताया कि वो काम से बाहर गई हुई थे जब वो वापस आई तो उसने अपनी बेटी को बेहोश पड़ा देखा । वहीं दूसरी तरफ मामले की जांच कर रही महिला पुलिस अधिकारी ने बताया पीड़ित लड़की की मेडिकल जांच करवा ली गई है उसके बाद पीड़ित लड़की की मां के बयानों के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है । सरकार चाहे बेटियों को सुरक्षित करने के कितने ही दावे कर ले लेकिन सरकार बेटियों की लुटती आबरु सरकार के दावों की पोल खोल रही है
Watch Video
https://youtu.be/980wtquNVE0
