राहुल की मोदी को हिदायत, भाषण छोड़कर काम करना शुरू करें मोदी- राहुल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा | ‘जनआशीर्वाद यात्रा‘ के दूसरे दिन राहुल गांधी ने कहा कि ‘चुनाव के दौरान आपको जनता को बताना होगा कि आपने पिछले पांच साल में क्या किया है |

 कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे हमले करते हुए कहा कि पीएम मोदी पिछली बातों पर भाषण देना बंद करें | अब वह काम करना शुरू करें क्योंकि उनका कार्यकाल खत्म होने में ज्यादा समय नहीं बचा है। पांच साल पूरे होने वाले हैं और आपने अपना खाता तक नहीं खोला है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *