मोदी की ओमान यात्रा का दूसरा दिन, सुल्तान कबूस बिन से की मुलाकात

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओमान यात्रा का आज दूसरा दिन है । सोमवार को अपने कार्यक्रम की शुरुआत पीएम मोदी ने बिज़नेस मीटिंग…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओमान यात्रा का आज दूसरा दिन है । सोमवार को अपने कार्यक्रम की शुरुआत पीएम मोदी ने बिज़नेस मीटिंग के साथ की । प्रधानमंत्री मोदी मस्कट में शिव मंदिर के दर्शन भी करने पहुंचे । यहां उन्होंने पूजा-अर्चना भी की । आपको बता दें कि ये मंदिर ओमान के सुल्तान के महल के पास ही है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को ओमान के सुल्तान कबूस बिन साद अल साद के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

मंदिर के बाहर लगे मोदी-मोदी के नारे

पीएम जिस दौरान मंदिर पहुंचे, तो वहां काफी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग भी मौजूद थे । मंदिर के बाहर भी मोदी-मोदी के नारों की गूंज सुनाई दी |

ओमान के सुल्तान कबूस बिन से की मुलाकात

प्रधानमंत्री की चार देशों की यात्रा का यह आखिरी पड़ाव है । मोदी ओमान की दो दिवसीय यात्रा पर हैं । पीएम मोदी ने सोमवार को ओमान के सुल्तान के अलावा डिप्टी प्राइम मिनिस्टर ऑफ काउंसिल सैयद फयद बिन महमूद अल सैयद के साथ मुलाकात की ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *