श्रीनगर: आतंकियों से मुठभेड़ में 1 CRPF जवान शहीद, ‘एक मकान में छुपे हुए हैं आतंकवादी’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्रीनगर के कर्ण नगर इलाके में स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के शिविर पर आतंकवादी हमले में एक सीआरपीएफ का जवान शहीद हो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्रीनगर के कर्ण नगर इलाके में स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के शिविर पर आतंकवादी हमले में एक सीआरपीएफ का जवान शहीद हो गया | सीआरपीएफ के प्रवक्ता ने बताया, शिविर के संतरी ने सुबह करीब साढ़े चार बजे दो संदिग्ध लोगों को पीठ पर बैग लटकाए और हाथों में हथियार लिए हुए देखा। उसने दोनों को ललकारा और उनपर गोलियां चलाई | प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादी एक मकान में छुप गए हैं | जिसे सीआरपीएफ ने घेर लिया है | दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है | सीआरपीएफ ने और सैनिकों को मौके पर भेजा है ताकि आतंकवादी वहां से फरार ना हो सकें | इससे पहले जम्मू के सुंजवान इलाके में हुए आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो चुके हैं |

आतंकियों से मुठभेड़ में 1 CRPF जवान शहीद

‘एक मकान में छुपे हुए हैं आतंकवादी’

Watch Video

https://youtu.be/VqY8p4nYMXk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *