ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बठिंडा के गोपाल नगर में बिजली बोर्ड में तैनात जे ई ने अपनी पत्नी और बेटे को गोली मारने का मामला सामने आया है। आरोपी हमलावर की पत्नी और बेटा दोनों को जख्मी हालत में बठिंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
दोनों की जांघ पर गोलियां लगी है। आरोपी हमलावर की पत्नी ने बताया कि दिमागी बीमारी के चलते उसने ऐसे हमला किया। इससे पहले भी उसने अपनी ही जांघ पर गोली मार ली थी।
बेशक घायल रेनू ने पति का बचाव करते हुए कहा कि उसकी दिमागी हालत ठीक ना होने के कारण उसने यह कदम उठाया है लेकिन साथ ही उसने यह भी कहा कि अगर उस समय पुलिस ने उसका लाइसेंस रद्द किया होता तो आज यह हादसा ना होता।
फिलहाल डॉक्टरों का कहना है कि दोनों की जांघ पर गोली लगी है और दोनों की हालत खतरे से बाहर है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार हमलावर की तलाश की जा रही है।



